
रविवार 27 अप्रैल को, टाटा आईपीएल मैच संख्या 46 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में हुआ। आरसीबी पिछले मैच का बदला लेने के लिए दिल्ली पहुंची थी। सभी को आरसीबी और डीसी के बीच पिछला मैच याद है, केएल राहुल के शानदार और आश्चर्यजनक जश्न के कारण। आरसीबी ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल और फाफ डु प्लेसिस क्रीज पर थे। अभिषेक पोरेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। पोरेल ने सिर्फ 11 गेंदों पर 28 रन बनाए जबकि फाफ ने 26 गेंदों पर 22 रन बनाए। दिल्ली को पहला झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए करुण नायर आए। नायर ने 4 गेंदों पर केवल 4 रन बनाए। अचानक दिल्ली को दूसरा झटका करुण नायर के रूप में लगा। उन्हें यश दयाल ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर विकेटकीपर और पिछले मैच के स्टार केएल राहुल आए I वह एक छोर से धीमी लेकिन स्थिर गति से खेल रहे थे। दिल्ली को तीसरा झटका क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को अपना शिकार बनाया। अब तक दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन था। कप्तान पटेल पांचवें स्थान पर आए। लेकिन प्रदर्शन नहीं कर सके। जोश हेजलवुड ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को अपना शिकार बना लिया। केएल राहुल 41 रन बनाकर आउट हो गए। स्टब्स ने स्कोर बोर्ड में अपना योगदान जारी रखा। उन्होंने तेज़ पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। आरसीबी के लिए कुल लक्ष्य 162 रन था।
आरसीबी की ओर से विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज की ओर आए I आरसीबी की इस मैच में खराब शुरुआत हुई। अक्षर पटेल ने तीसरे ओवर में पहले जैकब बैथल (12) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (0) को बोल्ड किया। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान रजत पाटीदार को करुण नायर ने रनआउट कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। विराट कोहली और पंड्या ने स्थिति को संभाला। दोनों ही अच्छे फॉर्म में दिखे। दोनों ही शानदार खेल रहे थे और गेंद को प्रभावशाली तरीके से मार रहे थे। कोहली ने 47 गेंदों पर शानदार अर्धशतक बनाया। दूसरी तरफ पंड्या ने शानदार मैच फिनिशिंग पारी खेली। वह अंत तक आउट नहीं हुए। उन्होंने 47 गेंदों पर 73 रन बनाए। चमीरा ने विराट को ट्रैप किया और उनका विकेट लिया। इसके बाद टिम डेविड आए जिन्होंने 5 गेंदों पर 19 रन बनाए। आरसीबी ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रुणाल पंड्या को दिया गया।
रिपोर्ट :– अभिनव गुप्ता