27 अप्रैल ,को टाटा आईपीएल मैच नंबर पैंतालीस मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में हुआ। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की ओर से रियान रिक्लेटन के साथ रोहित शर्मा उतरे। रोहित पिछले दो मैचों से फॉर्म में थे, लेकिन इस मैच में वह अपनी फॉर्म जारी नहीं रख पाए। लखनऊ पावर प्ले में ही उनका विकेट लेने में सफल रहा। उन्होंने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए।मयंक यादव ने रोहित शर्मा को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 25 गेंदों पर पचासा लगाया जो आईपीएल में उनका दूसरा अर्धशतक है। मुंबई ने सात ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 73 रन बना लिए। दिग्वेश राठी ने रियान रिक्लेटन को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। रिक्लेटन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे ,32 गेंदों पर छह चौका और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स और सूर्य कुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे थे। जैक्स ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाए जबकि सूर्य कुमार यादव ने शानदार अर्धशतक बनाया। उन्होंने 28 गेंदों पर 54 रन बनाए। मुंबई बड़ा स्कोर बनाने की ओर अग्रसर थी।प्रिंस यादव ने विल जैक्स को बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया। दूसरी तरफ सूर्या को आवेश खान ने आउट कर दिया।तिलक वर्मा और कप्तान पंड्या ने बहुत जल्दी अपने विकेट खो दिए। दोनों ने स्कोरबोर्ड में 11 रन का योगदान दिया। एन.धीर और कॉर्बिन बोशे ने स्कोर में 45 रन और जोड़े। 20 ओवर में मुंबई का कुल स्कोर 215 रन था। मुंबई ने लखनऊ के सामने एक अच्छा लक्ष्य रखा।
मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे। जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया। मार्करम 11 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ ने पावरप्ले समाप्त होने के बाद छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए I दूसरी तरफ मार्श ने 24 गेंदों पर 34 रन बनाए। वह बोल्ट की गेंद पर फंस गए और अपना विकेट गंवा बैठे। पूरन और पंत क्रीज पर थे। विल जैक्स ने पहले पूरन और फिर पंत को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। पूरन ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए जबकि पंत ने 2 गेंदों पर केवल 4 रन बनाए। बदोनी और मिलर प्रशंसकों की जीत की उम्मीद जगा रहे थे। बदोनी और मिलर ने शानदार साझेदारी की। बदोनी ने 22 गेंदों पर 35 रन और मिलर ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए। मुंबई ने समझदारी दिखाई और दोनों के विकेट लेने में सफल रही। जसप्रीत ने मिलर को आउट किया जबकि बोल्ट ने बदोनी को आउट किया। इसके बाद लखनऊ के विकेट बहुत जल्दी गिरने लगे और लखनऊ 20 ओवर में केवल 161 रन ही बना सका। विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत से मुंबई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गईI
रिपोर्ट :– अभिनव गुप्ता