Site icon Swaraj Bharat News

IPL 2025 के तैंतालीसवे मैच में SRH ने CSK को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को रखा जिंदा

25 अप्रैल में आईपीएल का मैच नंबर तैंतालीस चेन्नई सुपर किंग्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए। पहली ही गेंद पर रशीद शमी की गेंद पर आउट हो गए। रशीद गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौट गए। सैम कुरेन तीसरे नंबर पर आए। सैम और म्हात्रे दोनों ने कुछ रन बनाए। सैम ने 10 गेंदों पर केवल 9 रन बनाए। अचानक सैम हर्षल पटेल द्वारा आउट हो गए। चेन्नई ने 39 रन पर अपना दूसरा विकेट खो दिया। म्हात्रे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए। उन्हें भी पैट कमिंस ने आउट किया, CSK ने पावरप्ले में तीन विकेट खो दिए। चेन्नई के लिए डेब्यू कर रहेN डेवाल्ड ब्रेविस और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। जडेजा और ब्रेविस अच्छी साझेदारी बना रहे थे। जडेजा ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए जबकि ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 42 रन बनाए जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल था। दोनों शानदार खेल रहे थे, लेकिन अचानक जडेजा अपनी क्रीज में फंस गए और गेंद स्टंप्स पर जा लगी। इस समय तक चेन्नई सुपर किंग्स चार विकेट खो चुकी थी। कुछ समय बाद हर्षल अपटेल ने ब्रेविस को आउट कर दिया। SRH को फील्ड में थोड़ी सी मदद की जरूरत थी, जो उन्हें मिल गई। CSK 5 विकेट पर 114 रन पर थी। शिवन दुबे, दीपक हुड्डा, कप्तान एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और के. अहमद इन सभी खिलाड़ियों ने मिलकर केवल 33 रन बनाए। CSK 19.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। CSK द्वारा बनाया गया कुल लक्ष्य 154 रन था।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड आए। अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट होकर वापस लौटे, उन्हें खलील अहमद ने आउट किया। ईशान किशन तीसरे नंबर पर आए। हेड ने 16 गेंदों पर 19 रन बनाए। अंशुल कंभोज की गेंद पर ट्रैविस हेड आउट हुए। यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा विकेट था। गेंद अंदरूनी किनारे से निकलकर बेल पर जा लगी। अब तक SRH का स्कोर 37 रन था। क्लासेन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। क्लासेन पूरे मैच में फॉर्म से बाहर नजर आए। उन्होंने 8 गेंदों पर 7 रन बनाए। क्लासेन इस मैच में SRH के लिए कुछ नहीं कर सके। उन्हें जडेजा ने आउट किया। SRH की बल्लेबाजी लाइन अप की तीन बड़ी मछलियाँ CSK द्वारा पकड़ी गईं। SRH का स्कोर 54 रन था। किशन ने 34 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के सहित 44 रन बनाए। इशान क्रीज पर थे, लेकिन नूर ने उन्हें कैच कर लिया, सैम ने इशान का कैच पकड़ा। वह पीछे की ओर गिरे, जिससे उनका सिर जमीन पर लगा, लेकिन उन्होंने सफलतापूर्वक कैच पकड़ लिया। SRH का स्कोर 4 विकेट पर 90 रन था। अनिकेत वर्मा, के. मेंडिस और नितीश कुमार रेड्डी ने SRH के लिए जीत का बीज बोया। SRH ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हार्टशाल पटेल को दिया गया। वर्तमान में SRH अंक तालिका में आठवें नंबर पर है और CSK दसवें स्थान पर है।
रिपोर्ट :– अभिनव गुप्ता

Exit mobile version