Site icon Swaraj Bharat News

IPL 2025 का बारहवां मैच मुंबई ने जीता अपना पहला मैच, केकेआर को हराकर खोला खाता

दिनांक:- 1-04-2025
31 मार्च को टाटा आईपीएल सीजन 18 का मैच नंबर बारहवां बारह मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। यह इस सीजन का इस स्टेडियम में पहला मैच था। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की तरफ से क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन ने ओपनिंग की। नरेन दो बॉल पर डक हो गए और रन बनाने का अपना खाता नहीं खोल पाए। उन्हें बोल्ट ने आउट कर दिया। नरेन के बाद क्विंटन भी दीपक चहर के हाथों 3 गेंदों पर केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 7 गेंदों पर 11 रन बनाए। उन्हें डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने आउट किया। फिर अंगकृष रघुवंशी ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए लेकिन हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर ने 9 गेंदों पर 3 रन बनाए। इस समय कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 41 रन था। कोलकाता काफी खतरे में थी। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्हें अश्विनी कुमार ने आउट कर दिया। मनीष पांडे ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। अश्विनी कुमार ने उन्हें आउट किया। रसेल ने 11 गेंदों पर 5 रन बनाए, लेकिन अश्विनी ने उन्हें आउट किया। रमनदीप सिंह ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए। कोलकाता पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पूरी टीम 16 ओवर में आउट हो गई और मुंबई के सामने 116 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा और रिकेल्टन से हुई। रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 13 रन बनाए। अभी तक रोहित अच्छे फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। रिकेल्टन ने शानदार खेल दिखाया और अर्धशतक बनाया। उन्होंने 41 गेंदों पर 62 रन बनाए। जैक्स ने 17 गेंदों पर 16 रन बनाए। वे आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए। एस. यादव ने 9 गेंदों पर 27 रन बनाए। यादव और रिकेल्टन दोनों ही नॉट आउट रहे। मुंबई ने लक्ष्य को 12 ओवर में ही हासिल कर लिया। अश्विनी कुमार को तीन ओवर में 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
रिपोर्ट: – अभिनव गुप्ता

 

 

Exit mobile version