रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आदि महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया है. आदि महोत्सव 2025 का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया जा रह है. महोत्सव 24 फरवरी 2025 तक चलेगा. उद्घाटन सत्र के सम्बोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महोत्सव को जनजातीय लोगों की परंपराएं और जीवन शैली देश की संस्कृति को समृद्ध करने वाला बताया है. आदि महोत्सव में विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के आदिवासी समुदाय के 600 से ज्यादा कारीगर, शिल्पकार और कलाकार भाग ले रहे है.
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया
