रविवार को ग्रेटर नोएडा में भगवान श्रीकृष्ण की देश की सबसे ऊंची 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित सेक्टर-19 गौड़ सिटी में किय गया. इस ऐतिहासिक आयोजन में आगरा की सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने अपने भक्तिमय संगीतों से समा बांधा. इस दौरान आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.
भगवान श्रीकृष्ण की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण, ग्रेटर नोएडा में स्थापित की गई 108 फीट ऊंची प्रतिमा
